আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आयुष्मान से करा सकेंगे कोरोना का इलाज, निजी अस्पतालों में नहीं लगेंगे पैसे

Published on: April 12, 2021
---Advertisement---

रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा सरगुजा जिला के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से सरगुजा जिले के निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से कोरोना के मरीजों का उपचार संभव हो गया है. जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में और प्रभारी मंत्री डॉ.डहरिया के निर्देशानुसार सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा निजी अस्पतालों में कोरोना के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रारंभ की गई है. मंत्री डॉ.डहरिया ने बताया कि उन्होंने जिले में कोरोना के रोकथाम के लिए कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

http://4 गुना बढ़ गए सब्जियों के दाम, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

आयुष्मान के माध्यम से निजी अस्पतालों में भी मुफ्त उपचार हो सके और मरीज के इलाज का खर्च डिस्चार्ज होने के दौरान अस्पताल प्रबंधन को प्राप्त हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. प्रभारी मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर संजीव झा ने सरगुजा के निजी अस्पतालों में आयुष्मान से मुफ्त इलाज की व्यवस्था प्रारंभ की. उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से कोरोना पीड़ितों का उपचार निजी अस्पतालों में होने से गरीब परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी. गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री डॉ. डहरिया की पहल पर सरगुजा जिले में निजी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड की अनुमति मिलने के बाद राज्य स्तर पर भी सरगुजा मॉडल को अपनाया जा रहा है.

http://गोबर घोटाले ने एक नई टैग लाइन गढ़ दी- नरुवा-गरुवा-घुरुवा-बारी, ये बोल-बोल के भ्रष्टाचार करबो संगवारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now