আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्लोगन लिखे फ्लैक्स लगवा मोहल्ला समिति गठित कर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Published on: April 29, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. नगर में कोरोना रोकथाम के लिए अब लोगों को जागरूक करने के प्रयास युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं. इसके लिए बकायदा फ्लैक्स लगवा कर मोहल्ला समिति गठित कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के नेतृत्व में अब नगर पंचायत के पार्षदों सहित आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है. स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जन जागरुकता हेतु पूरे नगर में 150 नग 2×3 का स्लोगन फ्लैक्स लगाया जा रहा है. इनमें कोरोना से बचने के तरीकों को स्लोगन के माध्यम से समझाया गया है.

http://Vivo V21 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इसके अलावा नगर के सभी 15 वार्डों में वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में मोहल्ला समिति का गठन किया गया है. इस समिति को ऑक्सी मीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर सहित आवश्यक वस्तुएं साथ लेकर डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को जागरूक करेंगे. ज्ञात हो कि नगर में विगत सप्ताह अचानक बढ़े कोरोना मरीजों की संख्या ने नगरवासियों को चिंता में डाल दिया था पर नगरजनों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष के लगातार प्रयासों से अब नगर महामारी से उबरता नजर आ रहा है. अध्यक्ष आत्माराम यादव एवं एसडीएम श्री गोलछा ने क्षेत्रवासियों से गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को ढालने की अपील की है जिससे नगरजनों के प्रयास पूर्णतः सफल हो सके.

http://अर्जुन-रकुल ने फिर मचाया धमाल, वायरल हुआ ‘जी नी करदा’ गाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now