আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बुआ ने हत्या कर कुएं में फेंका था 4 साल के भतीजे का शव, गिरफ्तार

Published on: September 11, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार/कसडोल. एक महिला ने अपने भतीजे की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया. पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की बात पता चली तो मामला खुला. पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार ग्राम सलौनी निवासी नंदनी बंजारे का 4 साल के बच्चे का शव गुरूवार शाम घर के पास स्थित कुएं में मिला था. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों ने बताया कि बच्चे के खेलते हुए कुएं में गिरने की आशंका है.

https://इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों ने आईपीएल-14 से वापस लिया नाम

शुक्रवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि बच्चे की मौत पानी से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है. बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि नंदनी का करीब एक सप्ताह पहले गांव में ही रहने वाली अपनी ननंद रानू बंजारे (23) पति हरिशंकर बंजारे से विवाद हुआ था. इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर रानू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बदला लेने के लिए उसने बच्चे का कपड़े से मुंह दबाकर हत्या की थी. बाद उसे हादसे का रूप देने के लिए शव कुएं में फेंक दिया था.

https://गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now