नई दिल्ली. जर्मनी के लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने Audi Q5 का स्पेशल एडिशन लॉन्च करने की घोषणा की. ऑडी Q5 के स्पेशल एडिशन को कई नए डिवाइसेज और फीचर्स से लैस किया गया है. इसमें कार के मिरर के साथ नए ब्लैक स्टाइल का पैकेज ऑफर किया जा रहा है. ऑडी के लोगो और रूफ की रेलिंग काले रंग में हैं. इसमें 5 स्पोक वी स्टाइल ग्रेफाइट ग्रे डायमंड कट अलॉय व्हील्स हैं. इसके अलावा ऑडी Q5 के विशेष संस्करण के लिए ऑडी की असली एक्ससेरीज की किट भी दी जा रही है. ऑडी Q5 स्पेशल एडिशन दो विशेष रंगों, डिस्ट्रिक्ट ग्रीन और आइबिस वाइट में मिलेगी. ऑडी Q5 Premium Plus वेरिएंट की कीमत 60.50 लाख रुपए से शुरू होती है.
https://प्यार की खातिर शिक्षिका ने कराया लिंग परिवर्तन, फिर छात्रा से कर ली शादी
ऑडी Q5 Technology की कीमत 66,21,000 रुपए है. जबकि नए लॉन्च किए गए Audi Q5 Special Edition की कीमत 67,05,000 रुपए तय की गई है. ये सभी कीमतें, एक्स शोरूम हैं. इसमें 2.0-लीटर का 45 TFSI इंजन दिया है, जो 249 हॉर्सपावर और 370 एनएम टॉर्क की ताकत देता है. कार केवल 6.3 सेकेंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी अधिकतम स्पीड 237 किमी प्रति घंटे है. यह कार डैंपिंग कंट्रोल के साथ अनुकूल सस्पेंशन प्रदान करती है. ऑडी ड्राइव सिलेक्ट के साथ ड्राइवर 6 मोड्स में से एक का सिलेक्ट कर सकते हैं. इसमें कंफर्ट, डायनेमिक, इंडीविजुअल, ऑटो, एफिशिएंसी और ऑफ रोड जैसे मोड शामिल हैं.










