আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रास्ता रोककर चाकू से हमला, 24 घण्टे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

Published on: November 19, 2019
---Advertisement---

कसडोल. गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम हसुवा में रास्ता चलते युवक को रोककर चाकू से हत्या का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. युवक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट होने के 24 घण्टे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक रविवार को प्रार्थी रामपुर निवासी विजय पिता दिलहरण कैवर्त्य (23) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04एम2795 से अपने दोस्तों के साथ ग्राम बलौदा से वापस अपने गांव जा रहे थे.

http://अवैध भंडारण एवं परिवहन, 3308 क्विंटल धान और चार वाहन जब्त

रात करीब 8 बजे ग्राम हसुवा के शीतला मंदिर के पास एक व्यक्ति ने बाइक रोकने इशारा किया. विजय आगे बढ़ गया फिर जिज्ञासावश वापस आकर रुकवाने का कारण पूछा तो ग्राम हसुवा निवासी भानुप्रताप गुप्ता गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर आरोपी भानुप्रताप ने धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया. जिससे एक व्यक्ति की अंतड़ी बाहर निकल गई है उन्हें तत्काल रामकृष्ण हॉस्पिटल इलाज हेतु रवाना किया गया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 307 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय बिलाईगढ़ में पेश किया गया. जहां से रिमांड पर उपजेल बलौदाबाजार भेज दिया गया.

http://VIDEO : ‘गुड न्यूज’ का ठहाकेदार ट्रेलर रिलीज, कंफ्यूजन के बीच कॉमेडी की डोज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now