पिथौरा. स्थानीय थाना प्रभारी कमला पुसाम व पुलिस टीम के साथ रविवार सुबह मारपीट के मामले में पुलिस आरोपी गोपाल पांडेय सहित उसके 8 परिजनों के विरुद्ध भादवि की करीब एक दर्जन से अधिक धाराओं के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर तलाश कर रही है. जानकारों के मुताबिक उक्त घटना की शुरुआत 4 दिन पहले हुई थी जब मामले के मुख्य आरोपी गोपाल पांडेय ने थाने में उसके एक मित्र बाबा सिकन्दर की पिटाई के बाद घटना की शिकायत पुलिस महानिदेशक एवं एसपी महासमुंद से की थी. टीआई कमला पुसाम ने पत्रकारवार्ता में बताया कि वे एक आवेदक डालेश्वर पटेल की रपट पर मारपीट और लूट के आरोपी गोपाल पांडे को पकड़ने उसके घर गए थे तभी आरोपी ने उन पर हमला कर दिया. आरोपी पर मारपीट और लूट के पूर्व में भी कई आरोप हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ते ही उसके परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य जिनकी संख्या 10-12 थी सबने लाठी और रॉड से लैस होकर सुनियोजित ढंग से टीम पर हमला कर दिया. हमले में उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और पैर में भी चोट आई है. इसके अलावा उपनिरीक्षक श्री जोशी सहित कुल 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
http://इस लड़की ने ‘GENDA PHOOL’ पर लगाए जबरदस्त ठुमके, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
कौन हैं डालेश्वर पटेल?
लॉकडाउन के दौरान आरोपी गोपाल पांडे के विरुद्ध लूट एवं मारपीट की रपट दर्ज कराकर त्वरित कार्रवाई करवाने वाला प्रार्थी डालेश्वर कौन हैं, इस संबंध में जानकारों का मानना है कि रिपोर्टकर्ता डालेश्वर पटेल ग्राम अर्जुनी निवासी हैं. वह लॉकडाउन के दौरान पिथौरा कैसे पहुंचा, डालेश्वर द्वारा विगत वर्ष भर में स्थानीय पुलिस थाना में कुल कितनी रपट दर्ज कराई गई है और वह कितने मामलो में पुलिस का गवाह है. इसकी जांच होने से पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकती है.
दो आरोपी कसडोल में पकड़े गए
जानकारी के अनुसार लूट के आरोपी एवं टीआई कमला पुसाम सहित पुलिस बल पर हमले के आरोपियो में से 2 आरोपी मयंक पांडे तथा उसके पिता रमाकांत पांडे को पुलिस ने कसडोल इलाके से रात में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार बाकी 6 आरोपी जल्द पकड़े जाएंगें. ज्ञात हो कि गोपाल अभी पकड़ से बाहर है. मयंक चचेरा भाई है. बाकी पांडे परिवार के अन्य सदस्य गोपाल, चन्द्रकान्त, विपिन एवं श्रीमती शैल, मधुलिका एवं प्रियंका इन सभी पर पुलिस बल पर मारपीट के आरोप हैं.
http://स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स के नियमित संचालन के दिए निर्देश







