আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र

Published on: April 6, 2022
---Advertisement---

रायपुर. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं. स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने सोशल मीडिया में इस संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह की निराधार और पूरी तरह से असत्य अफवाहें फैलाई जा रही है. स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने सभी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य को अपने विद्यालय के सूचना पटल पर यह सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं कि हम किसी भी विद्यार्थी को किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दवाब नहीं डालते. विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं.

https://पंजाबी गाना ‘लॉन्ग लाची’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, जबरदस्त ठुमके लगाते दिखीं अक्षरा

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण और अपीलीय अधिकारी नियुक्त

धमतरी. त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 के तहत जिले के धमतरी तहसील के ग्राम पंचायत सिवनीखुर्द, भानपुरी, बेन्द्रानवागांव में उप निर्वाचन कराया जाना है. इसी तरह कुरूद के ग्राम पंचायत जोरातराई न., चोरभट्टी, जीजामगांव, सिर्री, भखारा तहसील के ग्राम पंचायत सिलघट, सरबदा, मगरलोड तहसील के ग्राम पंचायत परसाबुड़ा, मेघा और नगरी तहसील के ग्राम पंचायत कोलियारी, बोराई, लटियारा और बिलभदर में उप निर्वाचन कराया जाना है. इसके लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) पीएस एल्मा ने अपर कलेक्टर को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है. इसी तरह संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को रजिस्ट्रीकरण और संबंधित तहसीलदारों को सहायक रजिस्टकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है.

https://WHO की चौकानी वाली रिपोर्ट, दुनिया की 99 फीसदी आबादी दूषित हवा में ले रही है सांस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now