मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. कलेक्टर पीएस ध्रुव ने विकासखंड भरतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला बेंन्दोखाड़ी के सहायक शिक्षक एलबी मान सिंह के शराब के नशे में विद्यालय आने की जानकारी संज्ञान में आते ही प्रकरण की जांच हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए थे. मामले की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने बुधवार को पत्र जारी कर शिक्षक को निलंबित किया. पत्र के अनुसार बताया गया कि उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 9 के सर्वथा विपरीत होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 3 एवं 9 के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला बेंन्दोखाड़ी के सहायक शिक्षक एलबी मान सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर नियत किया गया है.
https://कोर्ट में केस करने से गुस्साए पति ने काट दिया पत्नी का पंजा
छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज की स्थिति में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है. होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे कोविड-19 के तीन मरीजों के बुधवार को स्वस्थ होने के बाद प्रदेश में इसके मरीजों की संख्या शून्य हो गई है. राज्य में यह स्थिति 57 दिनों बाद बनी है. पिछली बार 20 दिसम्बर 2022 को प्रदेश में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं था. कोरोना के लक्षण वाले 1154 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई जिनमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है.
https://डीपनेक ब्लाउज के साथ शहनाज गिल पिंक साड़ी में लगीं अप्सरा, नजरें हटाना मुश्किल







