আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संसदीय सचिव की शिकायत के बाद सहायक संचालक निलंबित

Published on: September 8, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की शिकायत के बाद उद्यानिकी विभाग में पदस्थ सहायक संचालक निधान सिंह कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है. जबकि उनके स्थान पर बलौदाबाजार में पदस्थ आएस वर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जानकारी के अनुसार संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने उद्यानिकी विभाग में पदस्थ सहायक संचालक निधान सिंह कुशवाहा द्वारा बरती जा रही अनियमितता की शिकायत उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालक से की थी. जिस पर जांच पश्चात तत्काल सहायक संचालक निधान सिंह कुशवाहा को निलंबित कर दिया. उनके स्थान पर सहायक संचालक पद पर बलौदाबाजार में पदस्थ आरएस वर्मा को सहायक संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

https://दिव्यांग, बुजुर्ग, HIV पॉजिटिव को फ्री यात्रा, मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

गौरतलब है कि यहां पदस्थ रहे सहायक संचालक निधान सिंह कुशवाहा के खिलाफ कई गंभीर शिकायत हुई थी. जिसमें बिना पैक हाउस बने ही राशि आहरण किया जाना तथा डीएमएफ फंड से वाहन का निजी उपयोग शामिल हैं. इसी तरह बताया जाता है कि श्री कुशवाहा के कार्यकाल में निर्मित शेड नेट हाउस में कंपनी द्वारा किसानों से अग्रिम चेक लेकर शेड नेट का निर्माण कराया गया है. पश्चात इसके उसी चेक को किसानों के खाते में पैसा आने पर आहरण किया गया है. वहीं शेड नेट का बिल जिस कार्यों के लिए दिए गए वह कार्य कराए नहीं गए हैं.

https://नेहा-टोनी और हनी सिंह का गाना ‘कांटा लगा’ रिलीज, सुनकर थिरकने लगेंगे पैर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now