सुकमा. शनिवार रात IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए जबकि 9 जवान घायल हैं. इनमें से 7 को उपचार के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 2 जवानों का इलाज सुकमा स्थित कैंप में ही चल रहा है. चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक चिंतलनार, बुरकापाल और चिंतागुफा बेस कैंप से कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर चिंतागुफा क्षेत्र पहुंचे थे. रात करीब 8.30 बजे अरबराज मेट्टा पहाड़ियों के पास IED ब्लास्ट हुआ. इसकी चपेट में आकर कोबरा 206वीं बटालियन के सेकंड इन कमांड दिनेश सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव सहित 10 जवान घायल हो गए.
http://राशिफल : जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
घटना के बाद सभी घायलों को चिंतलनार फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया. देर रात इन्हें रायपुर रेफर किया गया. बाद में इलाज के दौरान नितिन शहीद हो गए. नक्सलियों ने IED ब्लास्ट के साथ ही एम्बुश भी लगाया था. फायरिंग भी की. बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले. जवानों ने मौके पर सर्चिंग की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस नक्सली मुठभेड़ की कड़ी निंदा करते हुए इसमें सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट नितिन भालेराव की शहादत को नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है साथ ही उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
http://घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करना चाहते हैं बाधित : सेना प्रमुख






