नई दिल्ली. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का नया म्यूजिक वीडियो ‘दिल को मैंने दी कसम’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा सकती है. अपने पिछले वीडियोज से अलग इस बार आसिम और हिमांशी के इस नए ट्रैक में नया अंदाज देखा जा सकता है. गाने का संगीत अमाल मलिक ने दिया है. गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं. वहीं अमाल मलिक के साथ अरिजीत सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है.
http://एसीबी के क्लर्क ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात
आसिम और हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर गाने के पोस्टर और वीडियो शेयर किए हैं. गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं. आसिम के फैंस के लिए वीडियो में सरप्राइज भी है. इसमें उनका शर्टलेस लुक दिखाया गया है. बता दें इससे पहले भी आसिम और हिमांशी दो म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं. उनका पहला म्यूजिक वीडियो था काला सोणा ओर दूसरा वीडियो ख्याल रखा कर था. दोनों ही वीडियोज काफी पसंद किए गए थे. देखिए वीडियो-
http://कोरोना का कहर : पिछले 24 घंटे में 62064 नए मामले, 1007 की मौत










