रायपुर. बिलासपुर सांसद अरुण साव छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश जारी कर दिया है. विष्णुदेव साय पार्टी के आदिवासी चेरहे के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे. संयोग है कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन उन्हें पद से हटा दिया गया. पूर्व सीएम रमन सिंह ने बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ हम सभी पार्टी कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से कार्य करेंगे, और छत्तीसगढ़ में फिर से कमल खिलाएंगे.
https://एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
साव को जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर माना जा रहा है कि कांग्रेस के हावी होते छत्तीसगढ़ियावाद का जवाब भाजपा लेकर आई है. सांसद साव साहू कम्यूनिटी से ताल्लुख रखते हैं. लंबे वक्त से प्रदेश में उन्हें बड़ा जिम्मा दिए जाने की चर्चा थी ही. तीन दिन पहले अचानक, अब तक प्रदेश अध्यक्ष रहे विष्णु देव साय को दिल्ली से बुलावा आया था, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कुछ बड़ा होने वाला है. अब साव की अगुवाई में ही भाजपा 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है.
https://तांत्रिक के बहकावे में अपने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट







