नई दिल्ली. एकता कपूर अपनी वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं. एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. पिछले वर्ष इस सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था. अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में एकता और शोभा कपूर के खिलाफ न्यायालय ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है. दरअसल, इस वेब सीरीज में सैनिक की पत्नी के कई आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए थे, जिसे लेकर पिछले साल बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.
httpे://Kawasaki ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती रेट्रो बाइक, जानिए कीमत
एकता पर आरोप लगा था कि उन्होंने वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया है, जिस वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. इस मामले में बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए थे. बता दें कि इस मामले को भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने एक साल पहले दर्ज कराया था. शंभू कुमार का कहना था कि उन्हें इस सीरीज में दिखाए गए सीन्स ने काफी आहात किया था. उनका कहना था कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की सेवा करते हैं. ऐसे में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है. सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी को गलत तरीके से दिखाया गया है.
https://9 साल के बच्चे पर भालुओं का हमला, आंख और चेहरे को नोचा










