नई दिल्ली. एक्टर अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म सरदार का ग्रैंडसन का दूसरा गाना ‘जी नी करदा’ रिलीज हो गया है. इस पंजाबी गाने में अर्जुन और रकुल बारात में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. सरदार का ग्रैंडसन फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. गाना सोशल मीडिया म काफी तेजी से वायरल हो रहा है और धमाल मचा रहा है. अर्जुन के इस नए गाने को जस मानक, मानक-ई और निकिती गांधी ने गाया है. तनिष्क भागची ने इस गाने के म्यूजिक को रिक्रिएट किया है.
http://पंडित राजन मिश्र का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
बता दें कि गाने पर अर्जुन और रकुल फैंस का बेहद प्यार बटोर रहे हैं. इससे पहले पहला गाना ‘दिल है दीवाना’ रिलीज हुआ था. फिल्म की बात करें तो सरदार का ग्रेंडसन कावेरी नायर द्वारा निर्देशित है. भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी, जॉन अब्राहम, टी-सीरीज फिल्म्स, एम्मा एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है. फिल्म में नीना गुप्ता, जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी, सोनी राजदान, कुमुद मिश्रा, कंवलजीत सिंह और दिव्य सेठ की प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
http://हिना खान का गाना ‘बेदर्द’ रिलीज, मिले 1.5 करोड़ से अधिक व्यूज










