আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संसदीय सचिव की कुशल रणनीति की बदौलत जनपद सदस्य पद पर अरीन की शानदार जीत

Published on: January 20, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की कुशल रणनीति से जनपद सदस्य पद के लिए कांग्रेस समर्थित अरीन भागीरथी चंद्राकर ने जीत हासिल की. इस सीट से छह प्रत्याशियों के मैदान में होने से संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी. लिहाजा संसदीय सचिव शुरू से ही कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर हर परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए थे. अंततः गुरूवार को हुए चुनाव में अरीन चंद्राकर को जिताने में कामयाब रहे. गौरतलब है कि जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर के निधन के पश्चात रिक्त हुई जनपद पंचायत क्षेत्र क्रं 10 से इस बार उनके पुत्र अरीन भागीरथी चंद्राकर को मैदान पर उतारा गया था. इस सीट से छह प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने से चुनाव रोचक हो गया था.

https://मनरेगा लोकपालों के प्रति सीटिंग मानदेय में 1250 रुपए की वृद्धि

लेकिन संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने एक बार फिर से अपनी कुशल रणनीति का परिचय देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अरीन भागीरथी चंद्राकर को भारी बहुमत से विजयी बनाने में कामयाब रहे. इसके पूर्व संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जनपद अध्यक्ष पद के लिए स्व भागीरथी चंद्राकर को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी. बाद इसके भागीरथी चंद्राकर के निधन के बाद जनपद अध्यक्ष पद पर साहू समाज के यतेंद्र साहू को भी निर्विरोध अध्यक्ष बनवाया. यहां यह बताना लाजिमी होगा कि विधानसभा क्षेत्र में जनपद सदस्य धरमदास महिलांग व भागीरथी चंद्राकर के निधन पश्चात रिक्त हुई सीटों पर चुनाव होना था. जनपद पंचायत क्षेत्र तीन से जहां विक्रम महिलांग निर्विरोध निवार्चित हुए वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र क्रं दस से अरीन भागीरथी चंद्राकर सहित छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा. जिसमें अरीन चंद्राकर 11 सौ से अधिक वोटों से विजयी रहे.

https://2021 ICC Test Team of the Year का ऐलान, 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now