बसना. स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ करने के जुनून ने ही आज हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है. अंचलवासियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में महानगर स्तर की सुविधाएं मिल पाएगी. उपरोक्त बातें अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क रोग निदान शिविर संपन्न होने के पश्चात एमएमआई नारायणा अस्पताल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम के प्रेसवार्ता में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एनके अग्रवाल ने कही. इस अवसर पर डॉक्टर्स डे केक काटकर मनाया गया. डॉ एनके अग्रवाल ने बताया नवनिर्मित 100 बिस्तर अस्पताल में राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं हैं विशेषकर तीन ऑपरेशन कक्ष, आईसीयू कक्ष उच्चस्तरीय सुविधाएं हैं. एमएमआई के चेयरमेन डॉ. राजेंद्र परगनिहा ने कहा कि एमएमआई अस्पताल की टीम अग्रवाल नर्सिंग होम के साथ मिलकर हरसंभव स्वास्थ्य सेवाएं देगी.
हृदय रोग विशेषज्ञ एसएस पाढ़ी ने कहा कि मैं विगत चार वर्षों से अग्रवाल नर्सिंग होम में आकर सेवाएं दे रहा हूं नई सुविधाओं के साथ अब जरूरतमंदों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिल पाएंगी. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल ने बताया कि प्रसूति पहले भी होती थी महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती थी पर अब नई टेक्नोलॉजी और राष्ट्रीयस्तर की सुविधाओं के साथ मरीजों का अच्छा उपचार हो पाएगा. डॉ श्रीमती रिता अग्रवाल, डॉ सुनील धरमानी, डॉ. आलोक एवं डॉ अमित अग्रवाल ने भी अपने-अपने अनुभव से जुड़ी जानकारी दी. इस अवसर पर डॉ अनुपम महापात्र, डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ खुशबू अग्रवाल, डॉ हरजोत सिंह गुरुदत्ता एवं डॉ गुरबेग सिंह गुरुदत्ता उपस्थित थे. निःशुल्क रोग निदान शिविर में 152 मरीजों की जांच कर आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाई वितरित की गई. डॉ अभिषेक अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.
http://WHO ने किया आगाह, डेल्टा वेरिएंट बना सबसे ‘खतरनाक’ स्ट्रेन







