আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मनमाना किराया वसूली, कंडक्टर बोला- आरटीओ हमारा क्या बिगाड़ सकता है, मंत्री से भी शिकायत कर देख लो

Published on: July 12, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. रायपुर से सरायपाली मार्ग पर चलने वाली निजी बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करना अब भी जारी है. बस कंडक्टर अवैध वसूली कर इतने उत्साहित हैं कि वे यात्रियों को सीधे मंत्री से शिकायत करने की सलाह देते हैं. इस संबंध में खबर प्रकाशन के अलावा शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं होती लिहाजा इससे स्पष्ट है कि इस मार्ग के बस ऑपरेटर उच्च स्तर से सेटिंग कर अवैध वसूली कर रहे हैं. मंगलवार को आम यात्रियों की शिकायत पर सरायपाली से रायपुर जाने वाली किरण ट्रैवल्स में बैठकर इस प्रतिनिधि ने स्वयं रियालिटी टेस्ट किया. बस क्रमांक-3177 के परिचालक ने झलप जाने वाले यात्रियों से 40-40 रुपए वसूले, तुमगांव जाने वालों से 100 और पिथौरा से रायपुर के 150 रुपए वसूले.

बस कंडक्टर से इस प्रतिनिधि के अत्यधिक किराया बगैर टिकिट के ही वसूलने की बात पर उसने इस प्रतिनिधि को बकायदा पिथौरा से रायपुर की टिकिट 150 रुपए काटकर दी, पर अन्य किसी भी यात्री को टिकिट नहीं दी बल्कि एक टैक्सी की तरह किराया वसूला. कंडक्टर ने अपना नाम बताने से इनकार करते हुए यह भी कहा कि आरटीओ हमारा क्या बिगाड़ सकता है, आप परिवहन मंत्री से भी शिकायत कर देख लो. इतने दिनों से बस चला रहे हैं. आप खुद सोचो बगैर सेटिंग के चल सकती है क्या? बहरहाल, शासन द्वारा निर्धारित यात्री बसों के किराए से डेढ़ से दोगुना वसूली करने वाले बस ऑपरेटर इस बात से निश्चिंत हैं कि उन्हें कोई नियमानुसार किराया लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकता. बस उनकी है किराया भी वही तय करेंगे.

https://छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

सीएम से की जाएगी मंत्री, आरटीओ की शिकायत

क्षेत्र के यात्री लगातार परिवहन विभाग को पत्र और मीडिया के माध्यम से निजी बस संचालको की मनमानी जिसमें शासन द्वारा निर्धारित किराए से डेढ़ गुना वसूली और दोपहर के बाद बस स्टैंड से दो किलोमीटर दूर ही यात्रियों को उतारने की शिकायत की जाती रही है. पर कभी भी इन बसों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोग सरकारी कार्यशैली से निराश हैं. अब मुख्यमंत्री के पिथौरा भेंट मुलाकात दौरे में आरटीओ और परिवहन मंत्री के विरूद्ध शिकायत कर निजी बसों की मनमानी के बारे में जानकारी देंगे.

आरटीओ का मोबाइल बंद

उक्त मामले में आरटीओ महासमुंद आरके ध्रुव के मोबाइल 9425206215 पर लगातार संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, पर का मोबाइल बंद मिला.

https://7-सीटर एसयूवी Hyundai Alcazar का नया वेरिएंट लॉन्च, कीमत भी हुई कम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now