আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Aprilia SXR 125 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: May 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पियाजियो ने अपने नए SXR सीरीज के 125cc मैक्सी-स्कूटर Aprilia SXR 125 को भारत में लॉन्च कर दिया है. अप्रिलिया SXR 125 को 5,000 रुपए की राशि देकर बुक किया जा सकता है. अप्रिलिया SXR 125 की भारत में पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,14,994 रुपए है. वहीं दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,16,358 रुपए तय की गई है. लुक और डिजाइन के लिहाज से Aprilia SXR 125 एक मैक्सी स्कूटर जैसी है और यह पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए कंपनी के 160cc स्कूटर SXR 160 जैसी दिखती है.

http://विश्वजीत चौधरी का नया गाना ‘कर्फ्यू’ वायरल, देखिए वीडियो

इसमें 125cc बीएस-6 मानकों वाला, सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 9.4 bhp का पावर और 9.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें रैप-अराउंड एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, लंबी, बड़ी और आरामदायक सीट, फुल डिजिटल क्लस्टर, LCD डैशबोर्ड, ब्लूटूथ मोबाइल कनेक्टिविटी ऑप्शन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, सीबीएस के साथ डिस्क ब्रेक, 7 लीटर का फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं. नए SXR 125 को चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. इसमें मैट ब्लैक, ग्लॉसी व्हाइट, मैट ब्लू और ग्लॉसी रेड रंग शामिल हैं.

http://‘उर्वरकों के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस नेता और कृषि मंत्री किसानों को ग़ुमराह कर उकसा रहे’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now