महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से धान उपार्जन केंद्रों में 110 नग चबूतरा निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है. जिसमें धान उपार्जन केंद्र जलकी में 6 नग चबूतरा, धान उपार्जन केंद्र लहंगर दस नग चबूतरा, खट्टी में हाईस्कूल के पीछे पांच नग व बीएसएनएल टावर के पास दस नग चबूतरा, धान उपार्जन केंद्र झालखम्हरिया में दस नग, धान उपार्जन केंद्र नवागांव में पांच नग, धान उपार्जन केंद्र बनपचरी में पांच नग, धान उपार्जन केंद्र बरोंडाबाजार में चार नग, धान उपार्जन केंद्र बम्हनी दस नग, धान उपार्जन केंद्र शेर के पीछे दस नग व उपार्जन केंद्र के आगे आठ नग चबूतरा, धान उपार्जन केंद्र सराईपाली नरतोरा में दस नग चबूतरा, धान उपार्जन केंद्र रायतुम में छग नग चबूतरा, धान उपार्जन केंद्र सरेकेल में चार चबूतरा, धान उपार्जन केंद्र नरतोरा में दो तथा बेमचा उपार्जन केंद्र में पांच नग चबूतरा निर्माण शामिल हैं.
http://आमजनों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज किया जाए आपराधिक प्रकरण : डीजीपी
बनेगा सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल
विधायक श्री चंद्राकर के प्रयास से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के लिए एक करोड़ 92 लाख की स्वीकृति मिली है. करीब डेढ़ एकड भूमि में इसका निर्माण किया जाएगा. सहायक आयुक्त ट्रायबल विभाग ने स्वीकृति मिलने के साथ ही स्थल चयन को लेकर कवायद शुरू कर दी है. बताया जाता है कि महासमुंद सीमा क्षेत्र से लगे गांवों में छात्रावास भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि की उपलब्धता के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया है.
http://रांग साइड में खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, दो की मौत







