महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अनुशंसा पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निर्माण कार्य के लिए 41 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है. छग राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत राशि प्राप्त हो गई है. विधायक श्री चन्द्राकर ने ग्रामीणों की मांग पर विभिन निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति के लिए अनुशंसा की थी. जिस पर तीन लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत नरतोरा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पांच लाख की लागत से ग्राम पंचायत नांदगांव में मुक्तिधाम मार्ग पर पुलिया निर्माण, पांच लाख की लागत से ग्राम रामाडबरी के शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष व बाउंड्री में गेट निर्माण,
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1553 नए केस, 36 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
पांच लाख की लागत से ग्राम मानपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, तीन लाख की लागत से ग्राम पंचायत कोसरंगी में उप स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्रीवाल निर्माण, तीन लाख की लागत से ग्राम बिरकोनी के शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष व बाउंड्री का गेट निर्माण, पांच लाख बीस हजार की लागत से ग्राम झालखम्हरिया के तालाब रोड से शासकीय कुआं के पास सीसी रोड निर्माण व 12 लाख की लागत से ग्राम खट्टी के उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष निर्माण व बाउंड्रीवाल निर्माण शामिल हैं.
http://राहत भरी खबर : गोवा के बाद अब मणिपुर हुआ कोरोना मुक्त







