আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शासकीय कामकाज में छत्तीसगढ़ी को प्राथमिकता प्रदान कर लागू करें

Published on: September 9, 2019
---Advertisement---
गोरेलाल तिवारी

भूपेश सरकार द्वारा हरियाली, तीज और कर्मा माता जयंती दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित करने से जनता में खुशी है. गौरतलब है कि इसके पूर्व छत्तीसगढ़ शासन विश्व आदिवासी दिवस और छठ पूजा पर्व पर भी शासकीय अवकाश की घोषणा कर चुका है. छत्तीसगढ़ में हरियाली पर्व विशेष स्थान रखता है. यह पर्व पूरे छत्तीसगढ़ में बड़े ही उत्साह और आदर के साथ मनाया जाता है. जिसमें खेती-किसानी में उपयोगी मवेशियों सहित गौ माता की पूजा की जाती है. इसी के साथ खेती-किसानी के औजारों की भी पूजा होती है. सबसे खुशी की बात यह भी है कि हरियाली के बाद ही सभी त्यौहारों का पदार्पण होता है. इसी तरह तीज त्यौहार सनातन धर्म के अंतर्गत महिलाओं का विशेष पर्व होता है. जिसमें महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

http://छत्तीसगढ़ में विलुप्त होती मितान परंपरा, प्रचलित कई रूप

तीज अवकाश से खासकर नौकरी पेशे वाली महिलाओं को व्रत पूजा का पूरा अवसर मिलेगा. इसी तरह भक्त माता कर्मा के प्रति पूरे छत्तीसगढ़वासियों की श्रद्धा और आस्था है. कर्मा जयंती पर अवकाश घोषित कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने न सिर्फ प्रदेशवासियों को उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर दिया है अपितु अपनी श्रद्धा और आस्था भी प्रकट की है जो स्वागतेय है. छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है. जिसके लिए विश्व आदिवासी दिवस को शासकीय अवकाश घोषित कर उक्त समुदाय को उल्लासपूर्वक मनाने का अवसर दिया गया है. इसी तरह छठ पूजा भी सनातन धर्म का एक विशेष मनाया जाने वाला पर्व है. छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आजादी के 70 साल बाद यह प्रथम अवसर है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने ध्यान दिया है. जन मानस की आकांक्षा है कि इसी तरह से राजभाषा छत्तीसगढ़ी को भी शासकीय कामकाज में प्राथमिकता प्रदान कर लागू करें.

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now