আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Apple ने लॉन्च किए iphone 11 सीरीज के तीन आईफोन, जानिए कीमत

Published on: September 11, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. एप्पल ने अपनी आईफोन 11 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 pro Max लॉन्च किए हैं. आईफोन 11 में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होगा. iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max के तीन वेरिएंट्स मिलेंगे. 64GB, 256GB और 512GB. कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इन्हें आप मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड में खरीद पाएंगे. 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 99,900 रुपए है, जबकि iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत 109,900 रुपए रखी गई है. iPhone 11 तीन स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा.

http://पंचायत चुनाव के लिए वार्ड परिसीमन एवं क्षेत्र निर्धारण की संशोधित समय-सारणी जारी

बेस वेरिएंट में 64GB इंटर्नल स्टोरेज होगी, दूसरे वेरिएंट में 128GB की मेमोरी होगी, जबकि टॉप वेरिएंट में 256GB की स्टोरेज मिलेगी. इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है. iPhone 11 ग्रीन, यलो, ब्लैक, पर्पल, वाइट और प्रोडक्ट रेड कलर में उपलब्ध होगा. iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max स्लैश, वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं. इन्हें IP68 की रेटिंग मिली है. तीनों iPhone में Apple का नया चिपसेट Apple A13 Bionic लगा है. कंपनी ने हमेशा की तरह एक बार फिर से ये कहा है कि ये अब तक का सबसे तेज और बेहतरीन आईफोन है. डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने इसमें Super Retina XDR डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है.

http://‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज, फैमिली लव और इमोशन से है भरपूर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now