रायगढ़. सीईओ जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने ग्राम पंचायत शाहपुर, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ की ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती भेषमती मांझी को शासन की महात्वाकांक्षी योजना नरुवा, गरुवा, घुरुवा एवं बाड़ी के कार्य में उदासीनता बरतने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत धरमजयगढ़ निर्धारित किया गया है.
http://WTC फाइनल और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
15 मई तक वैवाहिक कार्यक्रम प्रतिबंधित, अनुमति आदेश किए गए निरस्त
जांजगीर-चांपा. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार द्वारा ज़िले में कोविड-19, पाज़ीटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि और बढ़ रही मौतों तथा लोक स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 8 मई से 15 मई तक शादी, वैवाहिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर ने 8 से 15 मई तक आयोजित होने वाले शादी, विवाह कार्यक्रम का अनुमति, आदेश पत्र को निरस्त कर दिया है.
http://100 गांवों के किसानों को फसल बचाने की चिंता, घूम रहा 18 हाथियों का दल
एनएचएम और आरबीएसके में लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती हेतु चयन सूची जारी
जशपुर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एनएचएम के लैब टेक्नीशियन एवं आरबीएसके के लैब टेक्नीशियन पद हेतु विज्ञापन जारी कर प्राप्त आवेदनों का उत्तर क्षेत्र एवं कौशल परीक्षा उपरांत अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की है. जिसमें एनएचएम के लैब टेक्नीशियन हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के गिरीश सिंह, दीपिका किस्पोट्टा, नेल्सन टोप्पो, अनुसूचित जाति वर्ग के संजय कुमार की नियुक्ति की गई है. इसी प्रकार आरबीएसके लैब टेक्नीशियन के पद पर अनारक्षित वर्ग से चंदन कुमार महेश्वरी, मेघा यादव, अनुसूचित जनजाति वर्ग में गिरीश सिंह, नेल्सन टोप्पो, अभय अविष्कार तिर्की, शीला पैकरा, प्रतीक्षा भगत, किरण निकुंज, अनुसूचित जनजाति वर्ग महिला में अंजना भगत, संध्या सिंह, अंजलि तिर्की का चयन किया गया है.







