আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन

Published on: September 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य पौडवाल पिछले काफी समय से किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का शनिवार सुबह निधन हो गया. मां की तरह आदित्य भी भजन सिंगर थे और म्यूजिक कंपोज करते थे. फेसबुक पर आदित्य ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किए कई भजन शेयर किए हुए थे. कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर और काम करने की प्लानिंग में जुटे थे लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई.

http://साजिद खान पर मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप



आदित्य का नाम भारत के सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है. आदित्य के निधन पर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर शंकर महादेवन ने शोक जताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह खबर सुनकर सदमे में हूं कि प्यारे आदित्य पौडवाल अब हमारे बीच नहीं हैं. मुझे यकीन नहीं हो रहा. वह बेहतरीन म्यूजिशियन और अच्छे इंसान थे. दो दिन पहले ही मैंने एक गाना गाया है जो आदित्य ने खूबसूरत तरीके से प्रोग्राम किया था. मैं भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि वे अब नहीं रहे. लव यू ब्रदर. मिस यू.

http://प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने लगाया शानदार छक्का, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now