रायपुर. प्रदेश के किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित 35 हजार 161 कृषि पम्पों के ऊर्जीकरण करने की आज विधानसभा में घोषणा की. मुख्यमंत्री की घोषणा उपरांत विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित सभी कृषि पम्पों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्थायी विद्युत कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. इस वर्ष प्रदेश में 10 हजार 504 पम्पों को विद्युत कनेक्शन प्रदाय किया गया है. प्रदेश में किसानों द्वारा दो फसल लेने की शुरूआत की गई है, जिससे कृषि पम्पों के विद्युत कनेक्शन की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसे दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों के हित में लंबित कृषि पम्पों के ऊर्जीकरण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने की घोषणा की.
http://सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, टैक्स घटाने की तैयारी में सरकार
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक
बिलासपुर. कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को वर्मी कम्पोस्ट खाद की मार्केटिंग पर जोर देने कहा. उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे जैविक खाद के अधिकतम विक्रय से उन्हें मेहनत का वाजिब दाम मिल पाएगा. कलेक्टर ने शासन की योजनाओं का मैदानी स्तर पर सुचारू क्रियान्वयन करने कहा. मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिए कि कार्ययोजना बनाकर वर्मीकम्पोस्ट खाद की अधिकतम बिक्री सुनिश्चित करें. आरईओ को इसके लिए सतत प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि खाद के व्यवस्थित रूप से पैकेट तैयार कर समिति तक पहुंचाएं. कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीनेशन की भी समीक्षा की.
http://कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ का टीजर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर मचेगा धमाल







