আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 14 दिन और बढ़े लॉकडाउन

Published on: April 9, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक और मरीज मिला है. संक्रमित व्यक्ति एम्स में भर्ती तब्लीगी जमाती 16 वर्षीय किशोर के संपर्क में था. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा में तब्लीगी किशोर के संपर्क में आए लोगों को संदिग्ध मानते हुए क्वॉरंटाइन किया गया था. दो दिन पहले सभी के सैंपल जांच के लिए गए थे. बुधवार रात 44 वर्षीय शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हे देर रात रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है. उनकी रिपोर्ट आने के बाद से उनके परिवार को भी क्वॉरंटाइन किया गया है.

http://विवाद का पटाक्षेप कर चिरायु दल ने चार को किया होम क्वॉरंटीन

कोरोना वायरस के संक्रमण से दूसरा मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने कटघोरा में कम्पलीट लॉकडाउन लागू कर दिया है. शहर में सभी तरह की सेवाएं बंद कर दी गई है. धारा 144 लागू करने के साथ ही सभी सीमाओं को भी सील कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन की अवधि 14 दिन के लिए और बढ़ाने की सिफारिश की है. राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से लॉकडाउन हटाने के संबंध में अभिमत मांगा था. देर रात 11वां मरीज मिलने के बाद सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा- इसीलिए कह रहा हूं लॉकडाउन खोलने में जल्दबाजी न हो. हमें और भी परीक्षण की जरूरत है.

http://Whatsapp का नया फीचर, ग्रुप वीडियो कॉल करना हुआ आसान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now