रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. इसकी पुष्टि एम्स रायपुर ने की है. जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीज रायपुर के आमानाका का बताया जा रहा है. अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 22 हो गई है.
http://पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का ट्वीट- दारू पीबो अऊ खाबो चखना, जुग-जुग जियो कवासी लखमा
वृक्षारोपण के लिए स्व-सहायता समूहों से खरीदी जाएगी सामग्री
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कराए जाने वाले वृक्षोरोपण के लिए उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री जैसे-ट्री गार्ड, सीमेंट पोल और चैनलिंग फैंसिंग इत्यादि एवं गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद भी स्व सहायता समूहों से तैयार कराया जाकर इनसे ही खरीदा जाएगा. इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने सभी जिलों के कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशानुसार समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं.
http://सप्ताह में दो दिन खुलेंगी छूट प्राप्त दुकानें, जानिए कब-कब कौन-कौन सी
जैन समाज ने भोजन की थाली, रक्तदान सहित किए कई धर्मार्थ कार्य
रायपुर. कोरोना महामारी के संक्रमण से सुरक्षा के लिए समाज के हर वर्ग द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है. इसी क्रम में जैन समाज द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 लाख रुपए, जरूरतमंदो के लिए दादाबाड़ी से प्रतिदिन 3 हजार थाली भोजन और नौजवानों द्वारा रक्तदान सहित कई धर्मार्थ कार्य समाज ने संकट के इस समय में किए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योगदान के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त किया है.







