रायपुर. रविवार सुबह तीन पॉजीटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. अब एक और युवक पूर्ण रुप से स्वस्थ हो गया है. राजनांदगांव निवासी उक्त युवक का स्थानीय अस्पताल में ही इलाज चल रहा था. राज्य में अभी कोरोना के मात्र 2 संक्रमित मरीज हैं. जिनका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है. इलाजरत दोनों मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार जारी है. उम्मीद है, यह दोनों मरीज भी जल्द ठीक हो जाएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के 10 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 8 मरीजों के पूर्णत स्वस्थ होने पर प्रसन्नता जाहिर की है और मरीजों के उपचार में जुटे चिकित्सकों का आभार जताया है.
http://जांजगीर पुलिस ने बनाया ऐप, घर से 200 मीटर दूर जाने पर मिलेगा एसएमएस
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य पूरे आत्मबल के साथ लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है. हमारे चिकित्सक पूरी निष्ठा से मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं. कोरोना हारेगा, हम जीतेंगे. राज्य में 5 अप्रैल तक कोरोनावायरस के कुल 1949 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया. अभी तक 1888 के परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 51 की जांच जारी है.
http://मध्यान्ह भोजन सूखा अनाज वितरण में अनियमितता, 4 शिक्षक निलंबित
अभी एक और #COVID-19 पॉजिटिव मरीज का पूर्णतः इलाज होने के बाद अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अब 10 में से 8 मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं।
आशा है बचे हुए 2 मरीज भी जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे।— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 5, 2020







