राजनांदगांव. प्रदेश में एक और कोरोना मरीज मिला है. बुधवार को राजनांदगांव के डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर कोरोना संक्रमित मिला है. इसकी पुष्टि कलेक्टर ने की है. राजनांदगांव में 12 घंटे के दौरान यह कोरोना संक्रमण का 5वां मामला है. इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. इससे पहले मंगलवार रात तक 6 नए मामले सामने आए थे. इसमें 4 राजनांदगांव और 1-1 कोरबा और मुंगेली से हैं. जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ के बागनदी के पास क्वॉरंटाइन सेंटर में डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है, जहां ड्राइवर के साथ आना-जाना लगा रहता था.
http://तीव्र गति से बढ़ रहा सुपर साइक्लोन अम्फान, 100 KMPH हुई हवा की रफ्तार
इसी वजह से डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर का दो दिन पहले सैंपल लिया गया था. आज उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटव आई है. मरीज को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा. इस नए मरीज के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 102 हो गया है. इनमें 59 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. एक्टिव केस में कोरबा 1, राजनांदगांव 5, सूरजपुर 1, कवर्धा 2, बालोद 11, जांजगीर 11, कोरिया 1, बालौदाबाजार 6, गरियाबंद (राजिम) 1, सरगुजा 1, रायगढ़ 2 और मुंगेली से 1 शामिल हैं. जिनका इलाज जारी है.
http://लंबित टोकनधारी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 20 से 22 तक







