আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज, अब 34 एक्टिव केस

Published on: May 18, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में कोरोना का एक और नया मरीज मिला है. संक्रमित सूरजपूर का बताया जा रहा है जिसकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि संक्रमित कुछ समय पहले दिल्ली से लौटा था जिसे क्वॉरंटाइन किया गया था. सूरजपुर से उसका सैंपल रायपुर मेकाहारा भेजा गया था. सैंपल जांच में रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है.

http://आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं घर-घर जाकर लेंगी लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी

लैब टेक्निशियन के रिक्त अस्थायी पदों के लिए आवेदन 26 मई तक आमंत्रित

महासमुंद. कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कोविड-19 के अंतर्गत नवीन स्वीकृत पदों पर अस्थाई भर्ती के लिए लैब टेक्निशियन के रिक्त अस्थायी पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 26 मई 2020 तक निर्धारित है. आवेदक आवेदन सीधे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं तथा ई-मेल आईडी nhmhrmsmd@gmail.com में आवेदन एवं समस्त दस्तावेजों को स्कैन करके प्रेषित किया जा सकता है. संविदा भर्ती विज्ञापन की विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है.

http://कोरोना संक्रमित मिलने के तत्काल बाद जिले में 3 कंटेन्मेंट जोन घोषित

रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 3.60 लाख रुपए

रायपुर. वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लॉकडाउन में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 3 लाख 60 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई है. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस सहयोग के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now