আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना संक्रमित एक और मरीज हुआ स्वस्थ, 12 का एम्स में इलाज जारी

Published on: April 17, 2020
---Advertisement---

रायपुर. कोरोना संक्रमित एक मरीज के आज स्वस्थ होने के बाद एम्स रायपुर से छुट्टी दे दी गई है. एम्स रायपुर में 12 मरीजों का उपचार जारी है, जिनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक 24 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में 17 अप्रैल तक कोरोना वायरस के कुल 5776 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया. अभी तक 5484 के परिणाम नेगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 256 सैंपल की जांच जारी है.

http://VIDEO : जब विराट से बोलीं अनुष्का- ऐ कोहली… चौका मार ना, क्या कर रहा है

राज्य में 19 मार्च से लेकर अब तक कोरोना से संक्रमित 36 मरीज मिले है, इलाज के बाद अब तक 24 मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर जा चुके हैं. राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही विदेशों एवं अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आए लोगों सहित संक्रमितों के संम्पर्क में आए 65,911 लोग अभी होम क्वॉरंटीन में है. होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य पर सर्विलेंस टीम द्वारा निरंतर निगरानी रखने के साथ ही उनसे नियम का कड़ाई से पालन करने तथा घर से बाहर न जाने की लगातार अपील की जा रही है.

http://अवैध मुरूम उत्खनन के विरूद्ध एफआईआर, जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now