रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल होते हुए कहा कि हमारी सरकार में नागरिकों को घर बैठे ही सुविधाएं मिल रहीं है. इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया है. मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं के रोजगार हेतु रायपुर एवं भिलाई में सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ खोले जाएंगे. छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हेतु भिलाई में 20 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने रीपा की तर्ज पर सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में अर्बन कॉटेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क खोलने की घोषणा की.
https://पैसे के विवाद में 22 साल के प्रेमी ने कर दी 42 साल की प्रेमिका की हत्या
नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हो इसके लिए उन्होंने नगर निगमो में स्मार्ट हेल्थ कियोस्क बनाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी, आधुनिक शौचालय और विकास व्यवस्था की घोषणा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर नगरीय निकायों की चुंगी क्षतिपूर्ति राशि को 26 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नगरीय निकायों को विकास कार्यों हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की. उन्होंने नगर निगम रायपुर को 100 करोड़, बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़, भिलाई-चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़, रिसाली, राजनांदगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़, बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि देने की घोषणा की. इसके साथ ही सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की.
https://कोर्ट में केस करने से गुस्साए पति ने काट दिया पत्नी का पंजा






