रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र स्थित दुलदुला विकासखण्ड के पतराटोली में आमजनता के बीच पहुंचे. उन्होंने जोहार कह कर जनसमूह का अभिवादन किया. आमजनता की मांगों को स्वीकार करते हुए उन्होंने कई विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र को दी. मुख्यमंत्री ने दुलदुला ब्लॉक के 29 स्थानों पर देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए 76 लाख रुपए की स्वीकृति दी. इसके साथ ही उन्होंने विकासखण्ड दुलदला के हाथी प्रभावित क्षेत्र में सोलर हाई मास्क लाइट लगाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने दुलदुला में बस स्टैंड, गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल की घोषणा भी की. इसके साथ ही आम जनता की मांग पर कहा कि यहां 11वीं 12वीं की हायर सेकंडरी हिंदी मीडियम कक्षाएं संचालित होगी.
https://शराब के नशे में चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
उन्होंने वनों में फलदार और छायादार पेड़ों का रोपण करने के निर्देश दिए. केंडपानी से पतियापाली तक सड़क एवं पुल निर्माण और देवाडोल से शारदा धाम तक सड़क एवं पुलिया बनाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि अंचल में 51 किमी की सड़क 70 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी. श्री बघेल ग्राम पतराटोली में उप स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम कइकछार (चांपाटोली पंचायत) में 33/11 केवी के बिजली सब स्टेशन, दुलदुला एवं करडेगा में विद्युत विभाग के जेई (जूनियर इंजीनियर) कार्यालय की स्थापना करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि ग्राम पतराटोली में गोंडवाना भवन का और दुलदुला में अधिवक्ताओं हेतु बार-रूम का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने दुलदुला से सिरींमकेला मार्ग में पुलिया निर्माण और डोभ से डांडपानी पहुंच मार्ग पर बांधनाला में पुलिया का निर्माण और सीमड़ा से बिछीटांगर पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण की भी स्वीकृति दी.
https://प्रकाश को बड़ा झटका, सम्मिलन से पहले दो भाजपा पार्षद कांग्रेस में शामिल






