रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है. निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है. प्रदेश में 28 जिलों में 1576 ग्राम पंचायतों के 3 जिला पंचायत सदस्य, 30 जनपद सदस्य, 235 सरपंच पद और 1807 पंच पद के लिए एक साथ 20 जनवरी को मतदान होगा. उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी. राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक नामांकन होगा.
https://पुलिया के नीचे मिला पंचायत सचिव का शव, जांच में जुटी पुलिस
4 जनवरी को नामांकन करने वालों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. बाद 6 जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकेगा. मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा. उन्होंने बताया कि सरपंचों और पंचों के निर्वाचन की कार्रवाई 24 दिसंबर से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान बैलेट पेपर से होगा. मतदान में नोटा का ऑप्शन नहीं होगा. पंचायत का चुनाव 20 जनवरी को होगा और उसी दिन मतदान केंद्रों में ही मतगणना होगी. चुनाव गैर दलीय आधार पर होगा. निर्वाचन आयोग के नए नियम में प्रत्याशियों को साक्षर होना जरूरी है.
https://हार के बाद भाजपा नेता ही नेतृत्व पर उठाने लगे उंगलियां, जिलाध्यक्ष से मांगा इस्तीफा







