सक्ती. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत नवगठित सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ पहुंचे. मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के पूर्व ग्राम कांशीगढ़ में स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. उन्होंने मां चंद्रहासिनी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की और मंदिर परिसर में आम के पौधे का रोपण किया. मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि वे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ यहां आए हैं. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त दीवाली के पहले 17 तारीख को किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी.
https://‘तारक मेहता’ की दयाबेन को हुआ कैंसर? दिलीप जोशी ने बताई सच्चाई
जिससे त्यौहार मनाने और धान की कटाई के लिए पैसों की दिक्कत नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की मांग पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की. जिनमें काशीगढ़ में मिडिल स्कूल भवन का निर्माण, काशीगढ़, दतौद और मलनी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजेपुर में ट्रामा सेंटर का निर्माण, जैजेपुर में कृषि गोदाम भवन निर्माण, जैजेपुर में पशु चिकित्सालय भवन और उसका अहाता निर्माण, बेलकर्री में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, अकलसरा से केकराघाट तक सीसी रोड निर्माण, पेंड्री तथा कचंदा में पशु औषधालय का निर्माण और भोथिया में मनकादाई मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर कांशीगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने तक प्रत्येक मंगलवार को बाजार के दिन कांशीगढ में हाट बाजार क्लीनिक शुरू करने कलेक्टर को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए.
https://दिवाली से पहले लगातार नीचे आ रहा सोना-चांदी, जानिए लेटेस्ट रेट्स







