আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम भूपेश की घोषणा, राजनांदगांव से अलग होकर बनने वाले नए जिले का नाम मोहला-मानपुर-चौकी होगा

Published on: August 16, 2021
---Advertisement---

रायपुर. वर्तमान राजनांदगांव जिले से पृथक होकर गठित किया जाने वाला नया जिला मोहला-मानपुर-चौकी के नाम से जाना जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले से मुलाकात करने आए एक प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर यह घोषणा की है. प्रतिनिधिमंडल ने राजनांदगांव जिले को विभाजित कर एक नया जिला बनाए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार जताया, साथ ही आग्रह किया कि इस नए जिले को मोहला-मानपुर-चौकी के नाम से जाना जाए. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नए जिले के निर्माण के लिए जनहित में लिया गया यह निर्णय निश्चित ही सराहनीय है. नए जिले के अस्तित्व में आने से मोहला, मानपुर और चौकी क्षेत्र का तेजी से विकास होगा.

http://RBI की अपील- अनाधिकृत डिजिटल प्लेटफार्म और मोबाइल ऐप की धोखाधड़ी से रहें सचेत

प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में सर्व समाज अंबेडकर भवन एवं चौक-चौराहों की सुंदरता के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य में चार नये जिलों के गठन की घोषणा की गई है. प्रतिनिधिमंडल में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, राजगामी संपदा राजनांदगांव के सदस्य रमेश खंडेलवाल, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी की अध्यक्ष श्रीमती विद्या रमेश ताम्रकार, उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम, पार्षद अशोक वर्मा, विजय यादव, श्रीमती साधना सिंह, पूर्व पार्षद दामोदर शर्मा, अब्दुल रफीक खान, नरेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे.

http://तीन बार विधायक रहा कभी कोई गलत काम नहीं किया : अग्नि

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now