नई दिल्ली. यूपी, हिमाचल दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इस साल धान खरीदी एक दिसंबर से शुरू होगी. उन्होंने कहा कि एक नवंबर से लोग त्यौहार मनाएंगे या धान बेचने आएंगे. इसलिए एक दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी. उन्होंने कहा कि पैसों की कमी नहीं है. अभी प्रदेश में व्यापक कटाई नहीं हो रही है, जिनके खेतों में पानी पहले पहुंचा सिर्फ वही कटाई कर रहे हैं. प्रदेश में सुचारू रूप से धान खरीदी एक दिसंबर से ही शुरू की जाएगी.
https://पिकअप अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, दो प्रशिक्षण अधिकारियों की मौत
राज्य में 11 हजार 450 हेक्टेयर में हो चुकी दलहन फसलों की बुआई
रायपुर. रबी सीजन 2021-22 में अब तक 11 हजार 450 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न प्रकार की दलहन फसलों की बोनी हो चुकी है. इस साल राज्य में 8 लाख 20 हजार हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोनी का लक्ष्य है, जो गत वर्ष राज्य में 7 लाख 52 हजार हेक्टेयर में हुई दलहन फसलों की खेती की तुलना में 68 हजार हेक्टेयर अधिक है. कृषि विभाग के अनुसार इस साल रबी सीजन में चना की बोनी 4 लाख हेक्टेयर में, मटर की 55 हजार हेक्टेयर, मसूर की 40 हजार हेक्टेयर, मूंग की 35 हजार, उड़द की 30 हजार, तिवडा की 2 लाख 30 हजार तथ कुल्थी की 30 हजार हेक्टेयर मे बुआई का लक्ष्य है. इसके विरूद्ध अब तक चना, मटर, मसूर, तिवडा, कुल्थी एवं अन्य दलहन की फसलों की 11 हजार 450 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है.
https://Pegasus Spyware Case की होगी जांच, SC ने कहा- किसी की जासूसी मंजूर नहीं






