नई दिल्ली. भोजपुरी एक्टर और सिंगर अंकुश राजा का सावन के मौके पर नया बोलबम गीत ‘मेकअप मारके देवघर जाना जरूरी नहीं है’ रिलीज किया गया है. गाने में वे एक्ट्रेस आस्था सिंह के साथ जमकर थिरक रहे हैं और भोलेनाथ के दरबार जाने की तैयारी कर रहे हैं. वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनकी को-एक्ट्रेस आस्था सिंह एक्टर की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं. एक्टर कांवड़ लेकर निकलने की तैयारी में हैं तो एक्ट्रेस अपना मेकअप कर रही हैं, जिसे लेकर इस गाने का निर्माण किया गया है.
https://बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगाने से SC ने किया इनकार
इसमें अंकुश राजा को देखा जा सकता है कि वो उन्हें कह रहे हैं कि ‘मेकअप मारके देवघर जाना जरूरी नहीं है’ मगर आस्था हैं कि मानती नहीं हैं वो पूरी तरह से तैयार होकर ही जाना चाहती हैं. गाने के वीडियो में आस्था और अंकुश राजा के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. दोनों ही स्टार्स जमकर ठुमके लगा रहे हैं और सावन के मौके पर रिलीज इस गाने ने भक्तिमय माहौल बना दिया है. इस पर तो हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाएगा.
https://प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लगाई फांसी










