नई दिल्ली. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपना वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अंकिता पीले कलर की साड़ी में डांस करती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो में अंकिता ‘धक-धक करने लगा’ गाने पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे के एक्सप्रेशंस काफी जबरदस्त लग रहे हैं.
http://श्वेता तिवारी ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें वायरल
फैन्स भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. अंकिता लोखंडे इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. सेंसेशनल वीडियो शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा- सोचती हूं कि एक आर्टिस्ट हमेशा आर्टिस्ट ही रहता है, फिर चाहे वह बड़े पर्दे पर परफॉर्म करे या छोटे पर्दे पर या इंस्टाग्राम रील पर. माधुरी दीक्षित मैम मैं आपकी हमेशा से फैन रही हूं और रहूंगी. इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. देखिए वीडियो-
http://IndvsEng : तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत 257/6, फॉलोऑन का खतरा
http://एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार, अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप










