महासमुंद. कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा उर्फ अंकित अग्रवाल को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में अनुमोदन के बाद विधिवत रूप से अंकित बागबाहरा को निष्कासित कर दिया गया है. बता दें कि 17 मई 2021 को 3:54 बजे एक वीडियो बागबाहरा एक्सप्रेस वाट्सएप ग्रुप में अंकित अग्रवाल ने वायरल किया. इस वीडियो में सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाला कंटेंट था. वीडियो डिलीट करने स्थानीय लोगों ने आग्रह किया.
http://राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत पोर्टल में 1 जून से होगा पंजीयन
जिसे दरकिनार कर दिया गया. ग्रुप में विवाद बढ़ने पर ग्रुप एडमिन ने अंकित को ग्रुप से हटा दिया. आक्रोशित युवाओं और नगर साहू समाज बागबाहरा ने अंकित बागबाहरा से दूरभाष पर संपर्क कर इस गलती के लिए सार्वजनिक खेद प्रकट करने का आग्रह किया. जिस पर कांग्रेस नेता का रवैया अड़ियल होने से विवाद गहरा गया. मामला जिला साहू संघ के संज्ञान में आने पर जिलाध्यक्ष धरमदास साहू ने अंकित बागबाहरा से संपर्क कर 19 मई को दोपहर 12 बजे तक समाज की माता-बहनों को अपमानित करने वाला वीडियो वायरल करने के लिए क्षमा याचना कर मामले का पटाक्षेप कर लेने मोहलत दी. लेकिन, अंकित ने इसे भी हल्के में लिया. इस पर 19 मई को लिखित रिपोर्ट बागबाहरा थाना में दर्ज कराई गई. तब कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कतिपय प्रिंट मीडिया में अंकित ने खेद प्रकट करने का खबर प्रकाशित कराया.
http://वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग की विशेष टिप्पणी : मोदी का टूटता तिलिस्म
इससे नाराज सामाजिक नेताओं ने कूटनीति करने का आरोप लगाते हुए लामबंद हो गए. सामाजिक दबाव बढ़ने पर पुलिस ने 22 मई को इस मामले में एफआईआर दर्ज किया. धारा 505 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर बचाव के लिए सत्तारूढ़ दल का समर्थन लेकर गिरफ्तारी से अंकित बचते रहे. सामाजिक पदाधिकारियों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर समूचे मामले से अवगत कराया. तब पुलिस के समक्ष 26 को अंकित ने आत्मसमर्पण किया. न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से समाज को नीचा दिखाने कथित रूप से प्रपंच करने लगे. इससे उद्वेलित होकर निष्कासन के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओ ने मोर्चा खोल दिया. अंततः आज निष्कासन की कार्रवाई की गई.
कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए अघरिया समाज ने दी एम्बुलेंस https://t.co/DvSCe6wrg4
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 29, 2021







