नई दिल्ली. हरियाणवी अदाकारा अंजलि राघव का एक और गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम ‘सजनी’ है. गाने में अंजलि राघव के साथ सोनू गोदरा की जोड़ी है. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है. गाने में एक प्रेमी जोड़े यानी दो प्रेमियों की कहानी दिखाई गई है. जो अलग हो चुके हैं. लड़का जेल में है और लड़की उसकी याद में तड़पती है. बात करें अंजलि राघव के लुक की तो आपको गाने में उनके अलग-अलग लुक देखने को मिलेंगे. इसमें अंजलि आपको बहुत सुंदर लहंगे चौली और सलवार सूट में नजर आएंगी.
http://Scrambler 1200 और 900 के स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
बता दें कि कुछ ही समय में अंजलि राघव हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारों में शामिल हो चुकी हैं. अंजलि राघव के कई गाने ऐसे हैं जिन पर मिलियन की संख्या में व्यूज हैं. अंजलि राघव का सबसे ज्यादा हिट होने वाला गाना है मोटो. जिसपर 500 मिलियन से अधिक व्यूज हैं. इस गाने में अंजलि का वेस्टर्न लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा सैंडल गाना ने भी काफी तहलका मचाया था. इस गाने पर भी 560 मिलियन व्यूज हैं.
http://बॉलीवुड गाने ‘परदेसिया’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, खेसारीलाल ने मचाया धमाल










