আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published on: December 9, 2019
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. पार्षद पद के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात लिखी गई है. जानकारी के मुताबिक अकलतरा के वार्ड नंबर 19 निवासी बबलू नायक (35) ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और पार्टी के पदाधिकारियों से नगर के वार्ड नंबर 19 से पार्षद पद से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग की. इस दौरान उसने वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म भी खरीदा, पर गुरूवार देर रात जारी सूची में उसका नाम नहीं था. इससे वह परेशान था.

http://Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, दोबारा लॉन्च हुए ये दो सस्ते प्लान्स

सूची में नाम नहीं होने से क्षुब्ध बबलू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म जमा करने की सोची, पर आयोग द्वारा निर्धारित समय पर वह नामांकन जमा नहीं कर सका. शनिवार रात नगरीय निकाय चुनाव के लिए मोहल्ले में कार्यकर्ता की बैठक थी, जिसमें बबलू भी शामिल हुआ. बैठकर में शामिल होकर वह घर लौटा और अपने कमरे को अंदर से बंदकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह मोहल्ले में रहने वाला उसका भाई उसे जगाने के लिए उसके घर पहुंचा. यहां पहुंचने के बाद दरवाजा खटखटाने लगा, पर काफी देर के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई. कुछ देर बाद वह खिड़की से कमरे के अंदर झाक कर देखा, तो उसका भाई फांसी पर लटका हुआ थी. उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों व पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई.

http://IND vs WI : वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now