नई दिल्ली. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस बार मदर्स डे पर ‘इडली अम्मा’ के नाम से मशहूर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलाथल की मदद कर अपना वादा पूरा किया है. कमलाथल यानी ‘इडली अम्मा’ वही महिला हैं जो गरीबों की मदद के लिए 1 रुपए प्रति प्लेट इडली बेचती हैं. कमलाथल की कहानी सितंबर 2019 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इडली अम्मा की कहानी वायरल होने के बाद महिंद्रा ने उनके व्यवसाय में निवेश करने का वादा किया था. कमलाथल की कहानी शेयर करते समय महिंद्रा ने ट्वीट किया था- उन विनम्र कहानियों में से एक जो आपको आश्चर्यचकित करती है कि क्या आप जो कुछ भी करते हैं वह कमलाथल जैसे लोगों के काम के रूप में प्रभावशाली है.
https://2022 KTM 390 एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
महिंद्रा ने आगे ट्वीट किया था- मैंने देखा कि वह अभी भी लकड़ी से जलने वाले स्टोव का इस्तेमाल करती हैं. अगर कोई उन्हें जानता है तो मुझे उनके व्यवसाय में ‘निवेश’ करने और उनके लिए एलपीजी ईंधन वाला स्टोव खरीदने में खुशी होगी. एक साल से अधिक समय के बाद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा किया. एक वीडियो में महिंद्रा ने अपने फॉलोवर्स को बताया कि इडली अम्मा को उनके पैतृक गांव वाडीवेलमपलयम में एक घर भेंट किया है. इस घर में रसोई घर भी है. महिंद्रा ने ट्वीट किया- मदर्स डे पर इडली अम्मा को उपहार में देने के लिए घर का निर्माण समय पर पूरा करने के लिए मेरी टीम का बहुत-बहुत आभार. वह (इडली अम्मा) एक मां के गुणों (पोषण, देखभाल और नि:स्वार्थ) का अवतार हैं. उन्हें और उनके काम का समर्थन करने में सक्षम होने का सौभाग्य मिला. आप सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं.
Immense gratitude to our team for completing the construction of the house in time to gift it to Idli Amma on #MothersDay She’s the embodiment of a Mother’s virtues: nurturing, caring & selfless. A privilege to be able to support her & her work. Happy Mother’s Day to you all! pic.twitter.com/LgfR2UIfnm
— anand mahindra (@anandmahindra) May 8, 2022










