नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वे अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के हिट सॉन्ग ‘पानी पानी’ पर शानदार मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं. उनकी कातिल अदाएं लोगों का दिल जीत रही है. उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपना अक्षरा और खेसारी के गाने पानी-पानी पर डांस वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्हें सफेद लहंगे में देखा जा सकता है.
https://लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र होगी 21 साल, कैबिनेट से प्रस्ताव पास
इसमें वो खुले बालों में जच रही हैं. इसमें उनकी स्माइल और एक्सप्रेशन्स तो खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. आम्रपाली ने अपने डांस वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में रिनी चंद्रा की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा- रिनी चंद्रा आपकी आवाज कितनी प्यारी है. ऑरिजनल गाने से ये ज्यादा प्यारा है. बता दें कि अक्षरा सिंह और खेसारी का सॉन्ग ‘पानी पानी’ हिट सॉन्ग है. इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था. इसे गाने को अब तक 26 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को अब भी खूब देखा जा रहा है और ये वायरल हो रहा है.
https://PMKSY को मिली मंजूरी, लाखों किसानों को होगा सीधा फायदा










