আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अमिताभ बच्चन ने 50 हजार में खरीदी दिव्यांग द्वारा पैरों से बनाई गई पेंटिंग

Published on: February 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक दिव्यांग अमिताभ बच्चन के पास अपनी पेंटिंग लेकर पहुंचा और अमिताभ ने ये पेंटिंग 50 हजार रुपए में खरीद ली. मध्यप्रदेश के बड़वाह के सुराणा नगर निवासी दिव्यांग आयुष के हाथ नहीं हैं और वह अपने पैरों से पेंटिंग बनाते हैं. आयुष ने अपने पैरों से अमिताभ बच्चन की पेंटिंग बनाई थी जिसे देखने के बाद बिग बी ने उन्हें मुंबई बुलाया और 20 मिनट मुलाकात की. अमिताभ ने जब आयुष की पेंटिंग देखी तो वह बस उसे देखते रह गए. उन्होंने आयुष की सराहना करते हुए उनकी इस प्रतिभा को अद्भुत बताया. आयुष ने अमिताभ की ये पेंटिंग उनके कौन बनेगा करोड़पति वाले लुक में बनाई थी.

http://पीएम मोदी ने किया राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान, ये रखा गया नाम

आयुष की पेंटिंग को कुछ दिन पहले परिजन ने अमिताभ के ट्विटर पेज पर सांझा की थी. इसके बाद अमिताभ ने अपने ट्विटर एकाउंट से उसकी पेंटिंग शेयर की. देश-विदेश के फॉलोवर द्वारा आयुष की इस पेंटिग की सराहना की गई. इसके बाद अमिताभ ने आयुष को परिवार समेत मुंबई आमंत्रित किया था. आयुष की मां सरोज कुण्डल ने बताया कि उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा और उन्हें बहुत खुशी हुई. उन्होंने कहा कि वह उस पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं. उन्होंने कहा, “उसके चेहरे पर इतनी खुशी देखते तो आप दंग रह जाते. इसमें इसका खुद का भी प्रयास था और इसका एक दोस्त बना था चेतन गांधी और सुरेश जुम्मानी इनका बहुत प्रयास था. सोशल मीडिया का प्रयास रहा.”

http://धान ख़रीदी की मियाद नहीं बढ़ाने का ऐलान कर सरकार ने दिया निकम्मेपन का परिचय : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now