আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर : अग्नि चंद्राकर

Published on: December 29, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ग्राम पंचायत सरेकेल के आश्रित ग्राम पाटनदादर में आयोजित मड़ई और रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान श्री चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहे हैं और रहेंगे. पारंपरिक लोक नृत्यों और बाजे-गाजे के संग श्री चंद्राकर का स्वागत करने के साथ ही ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं. चितवा बांध के उलट निर्माण की मांग की. श्री चंद्राकर ने उलट निर्माण हेतु भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया. वहीं सरेकेल व पाटनदादर के बीच आवागमन की दिक्कतों के संबंध में भी चर्चा हुई. दोनों गांव के बीच कोई सड़क नहीं है, संकरा धरसा से लोग आना-जाना करते हैं.

https://दलाई लामा की जासूसी मामले में चीनी महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में

चूंकि इस धरसा की दोनों ओर की भूमि लगानी भूमि है, इसका उल्लेख करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि गांव वाले सहमत हो जाएं तो इसके लिए ठोस पहल करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहित ध्रुव ने की. कार्यक्रम को युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, सरपंच प्रतिनिधि रामलाल दीवान, आदिवासी समाज अध्यक्ष खिलावन ध्रुव आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर के प्रतिनिधि नारायण नामदेव, जनपद सदस्य कुन्ती कमलेश ध्रुव, सहकारी समिति सरेकेल अध्यक्ष रामजी ध्रुव, कोलपदर सरपंच चंद्रकुमार दीवान, तुरेंगा सरपंच होरीलाल दीवान, वरिष्ठ नेता मनबोध ध्रुव, कार्तिक पटेल, सागर पटेल, राजीव युवा मितान चिरको दुष्यंत ध्रुव, किशन बरिहा, जीवन बरिहा, मेषराम ध्रुव, हरीश ध्रुव, नरसिंग ध्रुव, शिवप्रसाद ध्रुव, चैतराम ध्रुव, माधुरी बरिहा, सुशीला बरिहा, हेमा ध्रुव, हेमबाई ध्रुव, कमलेश ध्रुव, मयाराम ध्रुव आदि उपस्थित थे.

https://अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now