আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

Published on: April 22, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश पर कोविड-19 की महामारी के संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2020-21 की कोई भी परीक्षा आगामी आदेश पर्यन्त ऑफलाइन पद्धति से आयोजित नहीं करने के आदेश दिए गए हैं. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समस्त परीक्षाएं ऑनलाइन/ब्लैण्डेंड मोड में ही आयोजित किए जाएं.

http://माशिमं की 10वीं की परीक्षाएं निरस्त, 12वीं की स्थगित

लॉकडाउन के दौरान कुछ सेवाओं मे आंशिक छूट

बेमेतरा. जिले में 26 अप्रैल 2021 तक लॉकडाउन घोषित किया गया है इस अवधि के दौरान बैंको को केवल ए.टी.एम. कैश रिफिलिंग एवं कार्यालयीन प्रयोजन हेतु खुलने की अनुमति होगी किन्तु दवा, चिकित्सकीय प्रायोजन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान, पेट्रोल पम्प संचालक, गैस एजेंसियों, कैरोसिन डिलर्स एवं अन्य छूट प्राप्त संस्थाओं के संचालन हेतु लेन-देन को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के लेन-देन हेतु बैंक/शाखा संचालन की अनुमति नहीं होगी. इस हेतु शाखा प्रबंधक संबंधित व्यक्तियों से विधिवत आवेदन प्राप्त कर अभिलेख संधारित करेंगे.

http://हाथियों ने दंपत्ति को पटक-पटक कर मार डाला, रेंजर को निलंबित करने की मांग

पांच प्रतिष्ठानों में दबिश, 8 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई

धमतरी. कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम और निगाह रखने के लिए कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य द्वारा संयुक्त दल गठित किया गया है. इसके मद्देनजर राजस्व, पुलिस और नगरपालिक निगम धमतरी की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में अधिक दाम पर वस्तुओं की बिक्री, आवश्यक वस्तुओं के अवैध भण्डारण करने सहित लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में 21 अप्रैल को दल द्वारा धमतरी शहर के पांच प्रतिष्ठानों में दबिश देकर आठ हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई. इनमें सिहावा रोड स्थित धमतरी चिकन सेंटर, सूरज मेडिकल स्टोर घड़ी चौक, शांति कालोनी स्थित न्यू ओम किराना स्टोर, आकृति प्रोविजन और कामद डेयरी शामिल है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now