नई दिल्ली. एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं. आलिया ने इंस्टा पर ये गुड न्यूज शेयर की है. आलिया भट्ट ने अपनी सुपर सबसे स्पेशल पोस्ट में बताया कि बहुत जल्द उनका बेबी आने वाला है. वे और रणबीर कपूर दो से तीन होने वाले हैं. आलिया की ये गुडन्यूज पोस्ट वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स आलिया को ढेरों बधाई दे रहे हैं. इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की थी. शादी के तुरंत बाद ही कपल ने गुडन्यूज शेयर कर दी है. इस गुडन्यूज के सामने आने के बाद कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर दौड़ रही है. आलिया के प्रेग्नेंसी पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी का भी रिएक्शन आया है.
https://2022 Kawasaki Ninja 400 भारत में लॉन्च, जानिए कितना दमदार है नया मॉडल
रिद्धिमा ने हार्ट इमोजी बनाए हैं, वहीं उनकी मां सोनी राजदान ने लिखा- बधाई मामा एंड पापा लॉयन. आलिया ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं. उनकी सोनोग्राफी हो रही है. कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उसपर हार्ट इमोजी बनाया है. कंप्यूटर स्क्रीन पर बेबी को देखने के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं है. आलिया की बगल में कोई शख्स भी बैठा है. उसका बैक नजर आता है. तस्वीर से मालूम पड़ता है कि वे रणबीर कपूर हो सकते हैं. दूसरी फोटो में आलिया ने शेर शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है. मतलब ये कि आलिया की फैमिली पूरी होने वाली है.
https://विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी










