रायपुर. राज्य सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) को मनोनीत किया है. राज्य सरकार की ओर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव एचआर दुबे की ओर से जारी आदेश में तमाम जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में नियुक्ति की गई है.
http://बिना सूचना के अनुपस्थित और शासकीय कार्य में लापरवाही, पटवारी निलंबित






http://Moto G8 Plus ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
नवनिर्वाचित विधायक राजमन बेंजाम को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ
रायपुर. चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राजमन बेंजाम को आज यहां विधानसभा स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे सहित मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य और विधायक मोहन मरकाम तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. मुख्यमंत्री सहित विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों ने श्री बेंजाम को बधाई और शुभकामनाएं दी.
राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं
रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है. उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो.







