नई दिल्ली. बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू कर लिया है. इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय एक नई एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं. ये म्यूजिक वीडियो है ‘फिलहाल’. सॉन्ग सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है जिसमें अक्षय कुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये गाना जहां एक तरफ नुपुर सेनन का स्क्रीन डेब्यू है वहीं ये पहली बार है जब अक्षय कुमार भी किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं. इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार ने ही किया है.
http://VIDEO : बदले-बदले हैं रानू मंडल के तेवर, मीडिया के सवालों पर दिखाया एटीट्यूड
‘फिलहाल’ का वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा ‘इंडस्ट्री में इतने लबे समय तक रहने के बाद, मैंवे म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करने का फैसला लिया क्योंकि कुछ चीजें जाहिर करने से ज्यादा महसूस की जाएं तो बेहतर होता है’. वीडियो में सेप्रेशन की स्टोरी दिखाई गई है. अक्षय कुमार और नुपुर की लव स्टोरी मिलने-बिछड़ने की एक दास्तां है. साथ ही दिखाया गया है कि किस तरह से बदलते वक्त के साथ भले ही प्यार कहीं छूट जाए मगर प्यार के मायने नहीं बदलते और वो दिल में कहीं ना कहीं जिंदा रहते हैं.










